बारां। बारां जिले में दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े में बैंक में घूसकर लाखों रुपए लूट लिए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है. बैंक लूट की ये वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बारां में दिनदहाड़े बन्दूक की नोक पर बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. यह घटना बारां जिले के बडगांव में दिनदहाड़े हुई. जहां बदमाशों ने यूको बैंक में लाखों रुपए लूट लिए. लूट के बाद बदमाश पिस्तौल से हवाई फायर करते हुए भाग निकले. पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है।